Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह पर पत्नी ने किया घरेलू हिंसा का केस

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ऊर्फ हिरदेश सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या किंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह की पत्नी ने उनके माता-पिता और बहन पर भी घरेलू हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया है।