Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मायके जाने से रोका तो नई-नवेली दुल्हन ने पति के………. को ब्लेड से काट डाला

 

 

गिरिडीह (झारखंड)। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी को मायके जाने से रोकना एक युवक को बेहद भारी पड़ गया। नई-नवेली दुल्हन नेे अपने पति के साथ बेरहमी की हदें पार करते हुए खूनी खेल खेला। आपसी झगड़े में नवविवाहिता ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन बगोदर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां प्राथमिक इलाज देकर उसे रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक का प्राइवेट पार्ट साठ फीसदी तक कट गया है।

घायल पति ने बताया कि दो दिन पहले पत्नी मायके से लौटी और फिर जाने की जिद करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे पति बुरी तरह से जख्मी हो गया। इधर, मामले को लेकर पत्नी ने कहा कि वह परीक्षा देने के लिए फिर से मायके जाना चाहती थी। लेकिन मना करने पर रुक गई।

बगोदर थाना प्रभारी ने बताया कि पति को घायल हालत में अस्पताल में ले जाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार रात दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। मामले में छानबीन जारी है।