Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इटावा : तंत्र साधना करने गए तांत्रिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

 

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में गुरुवार रात तंत्र साधना करने गए तांत्रिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया के एक घर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस दो महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया निवासी सुघर सिंह ने महाशिवरात्रि के त्यौहार पर तांत्रिक हरगोविंद सिंह को अपने घर पर तंत्र साधना के लिए बुलाया था। सुघर सिंह की पुत्र वधू लक्ष्मी की तबीयत अक्सर खराब रहती है। जिसको लेकर पूरा परिवार परेशान था। हरगोविंद में तंत्र साधना द्वारा उसकी तबीयत ठीक करने का दावा किया था। रात में हरगोविंद ने तंत्र साधना शुरू कराई और उसके बाद एक मुर्गा और एक बकरे की भी बलि दी। उसके बाद हरगोविंद और परिजनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें धारदार हथियार से हरगोविंद की हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना आपसी रंजिश में हुई है। देर रात परिजनों और मृतक में झगड़ा हुआ। जिसके बाद धारदार हथियार से हरगोविंद की हत्या कर दी गई। घटना के बाद सुघर सिंह का परिवार फरार है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।