Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस वजह से बच्चों को नहीं देनी चाहिए चाय, हो सकती है ऐसी समस्या…

ज्यादातर बच्चों को दूध पीना बिल्कुल पसंद नही होता। वह दूध को देखकर ही मुंह बनाने लगते हैं। बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए माएं बच्चो के दूध में 2 तीन-बूंद चाय मिालकर दे देती हैं। जो कि गलत है।

दूध में एक भी बूंद चाय मिलाने से दूध के फायदे खत्म हो जाते हैं। इससे बच्चे को कई नुकसान होते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को चाय देती हैं तो उससे बच्चे का शारिरीक विकास ठीक से नहीं हो पाता।

आज हम आपको यही बताएंगे कि चाय पीने से बच्चों पर बुरा असर कैसे पड़ता है तो आइए जानते हैं उसके बारे में।

चाय की लत क्यों लग जाती है

रोजाना बच्चों को चाय देने से आगे चलकर उनको लत लगनी शुरू हो जाती है। चाय में कैफिन की मात्रा ज्यादा होती है। जो दिमाग पर नशे की तरह काम करती है। जब एक बार इसकी लत लग जाए तो  छुड़वाना मुश्किल हो जाता है।  

छोटी उम्र में चाय पीने के कुछ सामान्य साइड-इफ़ेक्ट्स

हड्डियों की कमजोरी

चाय पीने से बच्चों की हड्डियां, दांतों में दर्द होने लगता है। आगे चलकर ये दर्द बच्चों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

कैल्शियम की कमी

चाय का प्रभाव छोटे बच्चों पर बहुत ही बुरा पड़ता है। चाय पीने से बच्चों के अंदर कैल्श्यिम की कमी हो होने लगती है। इस कैल्श्यिम की से बच्चों को कई समस्याएं होने लगते हैं।