Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पश्चिम बंगाल : 10वीं के छात्रों से पूछा सवाल- ‘जय श्री राम’ के नारे का क्या दुष्प्रभाव है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां की सरकार बच्चों को यह पढ़ा रही है कि आखिर जय श्री राम का नारा लगाने से कौन से दुष्प्रभाव फैलते हैं। दरअसल यहां के सरकारी स्कूल में दसवी के टेस्ट में बच्चों से विवादित प्रश्नों के उत्तर पूछे गए हैं। वहीं यह मामला प्रकाश में आने के बाद से ही भाजपा नेता इसका पुरजोर विरोध करने में लगे हुए हैं।

बच्चों से जो प्रश्न पूछे गए थे, उनमें पहला प्रश्न यह था- ‘जय श्री राम का नारा किस तरह समाज पर दुष्प्रभाव डालता है।’ वहीं दूसरा सवाल बिना जाहिर किए ही नोटबंदी से जुड़ा हुआ था। जिसमें पूछा गया था, इससे भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम लगेगी। ये दोनों ही सलाव कोलकाता से 55 किलोमीटर दूर हुगली जिले के अकना यूनियन हाई स्कूल में बच्चों से पूछे गए हैं।

यह दोनों ही सवाल बंगाली भाषा में बच्चों से पूछे गए। 5 अगस्त को यहां पर दसवीं के बच्चों के टेस्ट आयोजित किए गए थे, जिसमें बच्चों से इन दोनों टॉपिक्स पर एक रिपोर्ट लिखने को कहा गया था। ये मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर भाजपा के हुलकी जिला संगठनात्कम इकाई के अध्यक्ष सुबीर नाग ने कहा, ‘वे हम पर शिक्षा के भगवाकरण का आरोप लगाते हैं, लेकिन अब राज्य के लोगों को देखना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं। शिक्षक सत्ता पक्ष के गुलाम बन चुके हैं। मेरे पास तो इसकी निंदा करने के लिए पर्याप्त शब्द ही नहीं हैं। हालांकि अब इन प्रश्नों पर आपत्ति जताने के बाद इन्हें रद्द करने का फैसला किया गया है।