Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर गैंगरेप, तीन पर मुकदमा

 


हमीरपुर। जिले की दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर कई दिनों तक गैंगरेप करने के मामले पर शुक्रवार को कुरारा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

कुरारा कस्बे के बेरी तिराहा के पास शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को किराये के मकान पर बंधक बनाकर रखा गया था। दोनों के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। गुरुवार को वह किसी तरह इस घर से भागकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचीं थीं। पीड़ित लड़कियों की तहरीर पर कुरारा थाने में दर्ज मुकदमे में सलीम, कोटिन और दाउद को नामजद किया गया है। कुरारा थाने के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।