Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तरी भारत में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

एक बार फिर ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार से लगातार तापमान गिरता जा रहा है।। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद शाम में बादल और ठंड़ी हवाओं से लोगों को परेशानी हुई।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौदानी इलाकों में तापमान में इजाफा होगा। वहीं 6-7 फरवरी से बारिश का आसार है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। इसी के चलते जनवरी के आखिरी सप्ताह में पारा पांत डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार न्यूनतम तापमान इतना रहा है। इससे पहले रविवार को भी पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग की जानकारी का मुताबिक बृहस्पतिवार को पश्चिमी इलाकों में आंधी और बारिश दोनों दस्तक दे सकते है। उधर उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि के साथ ही बारिश की संभावना जताई है।