Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विरुष्का ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट की पहली दिवाली, शेयर की तस्वीरें…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली खास अंदाज में मनाई। दोनों ने अपने घर को बेहतरीन तरीके से सजाया और दो शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने करोड़ों फैंस को त्योहार पर शुभकामनाएं दीं।

विराट कोहली इन दिनों आराम पर हैं और मौजूदा टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।

ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर दिवाली की दो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इसमें विराट कोहली और अनुष्का बेहद शानदार दिख रहे हैं। विराट ने जो तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की उसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारे घर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। सभी को शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो।

सब पर भगवान का आर्शीवाद रहे।’ वहीं, ऐसी है एक तस्वीर अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की और उन्होंने लिखा, ‘हमारे घर से दिवाली की शुभकामनाएं। आप सभी को इस दिवाली अपने अंदर की रोशनी मिले।’

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। उसके बाद से दोनों अपने-अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर एक दूसरे के साथ कई बार समय बिताते देखे गए हैं।

विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अपने वनडे करियर का 38वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 62वां शतक जड़कर सबका दिल जीता और कई रिकॉर्ड भी तोड़े। वो अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जल्द फिर एक्शन में नजर आएंगे।