Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

10 हजार रन बनाने में विराट ने सचिन को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी खबर…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को विशाखापत्तनम में सोमवार को वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 1० हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने के साथ सैकड़ा भी जड़ा। पहले वनडे मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था।

जरूरत थी 81 रनों की 

सचिन तेंदुलकर ने 31 मार्च 2००1 को 259 पारियों में 1० हजार रन पूरे किए थे। इस तरह विराट ने सचिन से 54 पारियां कम खेली हैं। विराट ने 1० हजार रन 2०5 पारियों में बनाये हैं। इस मैच से पहले विराट के नाम 212 मैचों की 2०4 पारियों में 9919 रन थे। उन्हें इस रेकॉर्ड तक पहुंचने के लिए 81 रनों की जरूरत थी।

बुधवार को विराट ने 37वें ओवर में एश्ले नर्स की गेंद पर यह मुकाम हासिल किया। सबसे कम पारियों में 1० हजार रन पूरे करने में तीसरे स्थान पर भारत के ही पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली हैं। गांगुली ने 263 पारियों में 1०००० का आंकड़ा छुआ था।

18 अगस्त 2००8 को श्री लंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले कोहली ने जनवरी 2०17 में सीमित ओवरों की कप्तानी संभाली थी।