Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पहली ही मुलाकात में अनुष्का से कर बैठे थे यह गलत बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह बात तो हर कोई जानता है कि इस कपल के बीच कितना प्यार है लेकिन कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो लोग नहीं जानते हैं। आपको यह नहीं मालूम होगा कि अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले कप्तान विराट कोहली काफी नर्वस थे।

जिसकी वजह से उन्होंने अनुष्का शर्मा से एक गलत बात कह दी थी। हालांकि इसके बारे में किसी को भी पता नहीं होगा। क्योंकि विराट कोहली ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया है। विराट कोहली ने शो के दौरान कहा है कि जब वे पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे। तो वह काफी नर्वस थे और उन्हें पता नहीं था कि क्या करना है। अपनी घबराहट को छुपाने के लिए उन्होंने अनुष्का को एक जोक सुनाया था।

उन्होंने ‘इन डेप्थ विद ग्रैहम बेनसिंगर’ नाम के शो में इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंनें अनुष्का के साथ पहली मुलाकात में जो कहा था, शायद वह कहना सही नहीं था। कोहली ने खुलासा किया है कि अनुष्का उस समय हील्स पहन कर सेट पर पहुंची थीं और वह उनसे भी लंबी दिख रही थीं। जिस पर विराट ने कहा था कि क्या आपको इससे भी ऊंची हील्स नहीं मिली। उनकी इस बात पर अनुष्का ने कहा, ‘एक्सक्यूज मी।’ जिस पर विराट कोहली ने बात को संभालते हुए कहा था कि वह केवल मजाक कर रहे थे।