Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा महिला नेता का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

मेरठ। दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘छपाक’ फिल्म का विरोध करना जिले की एक भाजपा महिला नेता को भारी पड़ गया। कुछ सिरफिरे युवकों ने एक अश्लील वीडियो का लिंक फेसबुक पर अपलोड करके इसे भाजपा महिला नेता का बताया है। इसी के साथ लोगों से इसे देखने की अपील की है। उधर, इस वीडियो को फेक बताते हुए शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला नेता ने आरोप लगाया कि एक समुदाय दो युवकों सहित तीन आरोपितों ने उसकी फेसबुक आईडी से उसके कुछ फोटो चुरा लिए। इसके बाद इन फोटो के साथ एक अश्लील वीडियो को लिंक करके अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। जिसमें अपने साथियों से इस वीडियो को देखने की अपील की जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों की हरकत के चलते उसका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। उसकी काफी बदनामी हो रही है। उसने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है।