Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डीजीपी ओपी सिंह सेवानिवृत, हितेश चंद्र अवस्थी बने उप्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक

 

जवानों ने रैतिक परेड कर ओपी सिंह को दी विदाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह उनकी विदाई में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नए पुलिस महानिदेशक का नाम तय नहीं हो पाने के कारण डीजी विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक बनने की दौड़ में वरिष्ठता सूची के क्रम में 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी डीजी विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी सबसे आगे थे। वरिष्ठता के आधार पर पुलिस महानिदेशक के चयन होने की स्थिति में हितेश चंद्र अवस्थी ही दावेदार थे।

वहीं, डीजीपी ओपी सिंह की विदाई में 18 टुकड़ियों के पुलिस जवानों ने अपनी पारम्परिक वेशभूषा में रैतिक परेड कर उनको सैल्यूट किया। ओपी सिंह के सम्मान में पुलिस बैंड ने भी अपना प्रदर्शन किया।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने विदाई कार्यक्रम में कहा कि मेरे लिए इस कार्यक्रम को करने के लिए आभार देता हूं। पुलिस सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। आपके सहयोग से ही मैंने उपलब्धियां हासिल की है। यूपी पुलिस का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। हमसें समाज की अपेक्षाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं। अपनी सेवाकाल के समापन के अवसर पर सभी को धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि हमने यूपी पुलिस में बहुत सारे बदलाव किये। मुझे आशा है कि हम अपनी योजनाओं में सफल होंगे। मैं इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लखनऊ को अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्हें एक नई नींव रखनी है, इसलिए कमिश्नरी को हमें आगे बढ़ाना है। विश्व को दिखाना है कि पुलिस कमिश्नरी में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। हम दोनों पुलिस कमिश्नरों से कामना करता हूं कि वे हम लोगों की कसौटी पर खरे उतरे।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष में बहुत सारे कार्यों को अंजाम दिया गया है। यूपी पुलिस में बेहतर सुधार भी आया है। वर्तमान समय में हमने अपराध पर अपना शिकंजा कस लिया है। अपराधी, संगठित अपराध सभी पर लगाम लग चुका है। यूपी पुलिस की कार्यशैली में आये बदलाव से हम देश के भीतर बेहतर पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते लगे है। मेरी कामना है कि सभी अधिकारी इसी तरह से आगे भी कार्य करते रहे।