Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिलेब्रिटीज पर छाया बूढ़े दिखने का खुमार, तस्वीरें देख उड़ जायेंगे होश…

सोशल मीडिया कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है, वीडियो, Memes से लेकर नए-नए चैलेंज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते नजर आ जाते है। पिछले कुछ दिन पहले  बॉटल कैप चैलेंज वायरल हो रहा था और अब लोग फेसबुक या इंस्टाग्राम में अपने भविष्य के लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह कमाल एक FaceApp नाम की ऐप्लिकेशन का है। जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने बुढ़ापे के लुक को जवानी में देख सकता है। कहने का मतलब यह है कि यह ऐप आपके द्वारा अपलोड की गई सेल्फी को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बदल कर आपको यह दिखाएगी कि आप उम्र बढ़ने पर कैसे दिखाई देंगे।

इस चैलेंज के जरिए व्यक्ति को यह पता चलता है कि वह 60 साल की उम्र में कैसा लगेगा। अब जाहिर सी बात है चेलैंज की चिंगारी तो बॉलीवुड से ही उठकर देश में आग की तरह फैलेगी। आइये देखते हैं कई स्टार्स का बुढ़ापा…

वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस चेलैंज की शुरुआत वरुण धवन ने अपने डैशिंग लुक से करी, इतना ही नहीं वरुण धवन का बुढापा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले वरुण धवन बुढ़ापे में भी हीरो लगेंगे।

बता दें कि वरुण धवन ने खुद दो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें सफेद दाढ़ी और सिक्स पैक एब्स नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में वरुण अनिल कपूर जैसे नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

View this post on Instagram

❤perfect

A post shared by RANVEERSINGH (@ranveersingh_updates) on

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बुढ़ापे में कैसे लगेंगे ? इस सवाल का जवाब ये तस्वीर दे रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ‘दीपवीर’ से फेमस हैं। बता दें कि रणवीर-दीपिका की इस फोटो को भी फैंस पसंद कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर

View this post on Instagram

Old age hit me like .. ?

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन कपूर अक्सर फैंस के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अर्जुन ने भी अपने बुढ़ापे की फोटो शेयर की है। अर्जुन के फोटो शेयर करने के साथ ही वायरल हो गई है। इसके साथ ही फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर का फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो में सोनम भी बूढ़ी नजर आ रही हैं। लेकिन बावजूद इसके उनको फैंस पंसद कर रहे हैं और क्यूट बता रहे हैं।