Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विक्की कौशल ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, ‘सरदार ऊधम सिंह’ की शूटिंग के लिए पहुंचे अमृतसर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई थी और इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। वहीं अब विक्की कौशल एक बार फिर से दमदार बायोपिक के जरिए अपनी धमक दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। वह जल्द ही पर्दे पर सरदार ऊधम सिंह के किरदार को लेकर आने वाले हैं।

वह अपनी फिल्म सरदार ऊधम सिंह को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने काफी मेहनत भी की है। उन्होंने ऊधन सिंह के जवानी के किरदार में फिट होने के लिए 13 किलो वजन कम किया है। उन्होंने फिल्म का एक शेड्यूल पूरा करने के बाद दूसरा शेड्यूल पूरा करने अमृतसर पहुंचे हैं।

इस दौरान वह अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने भी पहुंचे हैं। उन्होंने वहां पर माथा टेकने के बाद अरदास भी की है। उन्होंने अपना एक फोटो भी शेयर किया है। बताते चलें कि अभिनेता विक्की कौशल वैसे खाने पीने के बहुत ही शौकीन हैं लेकिन उन्होंने इस फिल्म में ऊधम सिंह के जवानी के किरदार में खुद को ढालने के लिए जबरदस्त परहेज किया है और 13 किलो वजन कम किया है। यह फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।