Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टोक्यो ओलंपिक से हटीं अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स

टोक्यो। छह बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं सिमोन ने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए फाइनल से अपना नाम वापस लिया। सिमोन ने अपनी मेंटल हेल्थ को बाकी सबसे ऊपर रखते हुए यह फैसला लिया।

सिमोन के इस फैसले की भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने तारीफ की है।

शास्त्री ने सिमोन के समर्थन में जो ट्वीट किया, वह खूब वायरल हो रहा है। शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा कि सिमोन आपको किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।

शास्त्री ने ट्विटर पर सिमोन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आप अपना समय लीजिए सिमोन बाइल्स। इतनी कम उम्र में आपने अपने बारे में सोचने का अधिकार हासिल किया है। इसमें 48 घंटे या फिर 48 दिन भी लग सकते हैं। आप को किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है। नाओमी ओसाका आपको भी। भगवान आपका साथ दें लड़कियों।”
बता दें कि नाओमी ओसाका ने इस साल मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया था।
सिमोन बाइल्स ने रियो ओलंपिक में 4 स्वर्ण पदक जीते थे। इस बार भी वो पदक जीतने की दावेदार थी।