Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कार्यकर्ताओं को यूपी इकाई नहीं दे रही सम्मान: अनुप्रिया पटेल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से उनके है सहयोगी दल खफा चल रहे है इसी कड़ी में केंद्र और उत्तर प्रदेश में सरकार सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की बीजेपी से बढ़ती दूरियों के बीच केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा है कि सारी दिक्कत भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई से है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल ने गाजीपुर और बनारस में पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था। इससे पहले भी इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर रहा है। अनुप्रिया पटेल ने कहा, ” उन्हें उप्र भाजपा से शिकायत है। पार्टी के अध्यक्ष जो भी मसला है उसको विस्तार पूर्वक रख चुके है। इससे ज्यादा मुझे कुछ कहने की जरूरत नही है। उनकी बातों से में सहमत हूं। पार्टी का पक्ष रख चुके हैं। हम केंद्रीय नेतृत्व से उम्मीद करते हैं कि जो भी समस्याएं हैं उसे जल्द से जल्द हल किया जाए। सीटों का कोई मसला नहीं है। हमारी जो समस्या है उत्तर प्रदेश भाजपा से है। इस बात को हमने स्प्ष्ट रूप से रख दिया है। अच्छे की उम्मीद करनी चाहिए।

बता दे अपना दल (एस) ही नहीं प्रदेश की बीजेपी सरकार की सहयोगी भारतीय सुलहदेव समाज पार्टी भी यूपी इकाई से नाराज़ चल रही है।