Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया दुनिया के सबसे बड़े प्लास्टिक वेस्ट चरखा का उद्घाटन

 

नोएडा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मुद्देनजर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बनवाए गए प्लास्टिक वेस्ट का चरखा का उद्घाटन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। 1650 किलो ग्राम प्लास्टिक वेस्ट चरखा नोएडा के सेक्टर 94 में बनवाया गया है। दावा किय जा रहा है कि ये प्लास्टिक वेस्ट से बना विश्व का सबसे बड़ा चरखा है। इस उद्घाटन समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह और सांसद एवं पूर्व मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नोएडा में बना विश्व का सबसे बड़ा चरखा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के खिलाफ क्रांति का प्रतीक बन जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि 14 फुट ऊंचे, 20 फुट लंबे, आठ फुट चौड़े और 1650 किलोग्राम वजनी इस चरखे का निर्माण 1260 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट से किया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा में 11 सितम्बर से प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जमा हुए प्लास्टिक वेस्ट से ही यह चरखा बनाया गया है।