Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Union Home Minister s Medal: seven police officers of bihar were decorated with the union home minister’s medal for excellence in investigation : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए बिहार के सात पुलिस अघिकारी केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किए गए

[ad_1]

पटना
बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक-2021 से अलंकृत किया गया है। इन पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्रालय से यह पदक उनके मामलों में जांच करने के सबसे अच्छे प्रदर्शन के चलते दिया गया है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रायलय की ओर से देशभर से 152 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक 2021 की लिस्ट जारी हुई, जिसमें बिहार के 7 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।


बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बात की पुष्टि करते की। बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से जांच में नये तरीकों का प्रयोग, उच्च पेशेवर गुणवत्तापूर्ण जांच करने के आधार पर प्रदेश पुलिस के सात पदाधिकारियों को जांच में सबसे अच्छा काम करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक-2021 से अलंकृत किया गया है ।

इन पुलिस अधिकारियों को मिला पदक
केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किए गए बिहार के इन सात पुलिस पदाधिकारियों में भागलपुर की वरीय पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबु राम, नालन्दा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस, विशेष कार्य बल के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, बेतिया जिला बल के पुलिस निरीक्षक उग्रनाथ झा और नवादा जिला बल के पुलिस निरीक्षक मोहम्मद नेयाज अहमद शामिल हैं ।

पुलिस महानिदेशक ने पदक पाने वाले अधिकारियों को दी बधाई
बिहार के पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने पदक से अलंकृत सभी पुलिस पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Hajipur Flood: बाढ़ के पानी में डूब गया पूरा थाना, मोबाइल टावर ठप्प… लोगों का टूटा संपर्क

सीबीआई के 15 कर्मियों को मेडल
इस बार मेडल प्राप्त करने वाले कर्मियों में 15 सीबीआई के, 10-10 मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के, 8 उत्तर प्रदेश पुलिस के और 7-7 कर्मी केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस के और 7 पुलिस पदाधिकारी बिहार के हैं। जबकि बाकी के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

[ad_2]
Source link