Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूक्रेन रूस की लड़ाई के पूरे 2 महीने बीत गए है तब भी तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है

रूस-यूक्रेन के बीच जंग के आज दो महीने पूरे हो चुके हैं। इन दो महीनों में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मैरियूपोल, खारकीव, इरपिन, बूचा जैसे कुछ शहर तो खंडहर में तब्दील हो चुका हैं। रूसी सेना की ओर से यहां मौत बरपाई गई है। इन पूरे 60 दिनों के बाद आज यानी 24 अप्रैल को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। दोनों आज यूक्रेन का दौरा करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने ब्लिंकन और ऑस्टिन के दौरे के बारे में और विवरण साझा नहीं किया

यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूसी मिसाइल हमलों में तीन महीने की एक बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस हमले में करीब 18 लोग घायल भी हुए हैं। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को ‘घिनौने दरिंदे’ कहा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, आगे की जंग पश्चिमी समर्थन और हथियारों की आपूर्ति पर निर्भर करती है। अगर हमें हथियार मिलेंगे तो हम रूस से अपनी जमीन वापस ले लेंगे।