Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विदेश ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो ये जगहें हैं किफायती

पर्यटन डेस्क|

अपने परिवार के साथ घूमना किसको पसंद नहीं होता है और जब बात हो विदेश घूमने जाने की तो खुद को रोक पाना नामुमकिन हैं। जी हाँ, कई बार हमारी इच्छा होती है कि छुट्टियों में अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी विदेशी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहाँ आप बड़े सस्ते में घूमने का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन विदेशी जगहों के बारे में।

सैन पेड्रो, बेलिज

इस खूबसूरत टापू पर दुनिया भर से लोग घूमने आते हैं। आप यहां पर एक हजार डॉलर के किराए पर पूरा आयलैंड ले सकते हैं। इसके अलावा फ्रांस के सेंट चिनियन बेहद ही खूबसूरत शहर है। यहां 1600 डॉलर के खर्च पर आप आसानी से महीना गुजार सकते हैं।

अब्रूजो, इटली

इटली के इस कस्बाई शहर में हर महीने 1400 डॉलर खर्च करके आप सुकून के पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप पूर्वी यूरोप का देश स्लोवेनिया बेहद खूबसूरत देश है। आप यहां बेहद ही कम खर्चे में रह सकते हैं।

लिस्बन, पुर्तगाल शहर की राजधानी के साथ-साथ दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। शहर के भीतर खूबसूरत जगहों की वजह से यह दुनिया का सबसे सुंदर शहर में से एक है। यहां जीवन यापन करना दूसरे देशों के मुकाबले सस्ता है। अपने एतिहासिक धरोहरों और समुद्री तट के कारण यह सदियों से दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहा है।

सैंटो डोमिंगो

लेटिन अमेरिकन देश डोमेनिकन रिपब्लिक में घर बहुत आसानी से और सस्ते मिल जाते हैं। यहां कपल हर महीने 1450 डॉलर खर्च करके आराम से रह सकते हैं। इसके अलावा आप कोलंबिया के शहर काली सैलानियों के लिए अच्छी जगह है। यहां कपल 900 डॉलर में पूरा महीना गुजार सकता है