Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टोक्यो ओलंपिक : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को मिला ओलंपिक का टिकट

टोक्यो। दीक्षा डागर को 5 अगस्त से शुरू हो रही टोक्यो ओलंपिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता का टिकट मिल गया है।

पिछले महीने जब आखिरी सूची जारी की गई थी तो उसमें दीक्षा डागर का नाम नही था। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था।

अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ ने भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) के जरिए दीक्षा के ओलंपिक में जगह मिलने की सूचना दी।

आईजीयू इसके बाद दीक्षा के ओलंपिक खेलों के लिए समय से टोक्यो पहुंचने की तैयारी कर रही हैं।

दीक्षा से पहले अदिति अशोक ओलंपिक में खेलने के लिए कट हासिल चुकी हैं। महिला गोल्फ स्पर्धा में अब भारत की दो खिलाड़ी होंगी। बाएं हाथ की खिलाड़ी दीक्षा पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी जबकि अदिति दूसरी बार खेलों के महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

दीक्षा को सुनने में दिक्कत है और वह 2017 में बधिर ओलंपिक और अब ओलंपिक में हिस्सा लेने का गौरव हासिल करेंगी। वह बधिर ओलंपिक में रजत पदक जीतने में सफल रही थी।

2018 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं दीक्षा
वर्ष 2019 में पेशेवर बनी दीक्षा 2018 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर पर एक टीम स्पर्धा सहित दो खिताब जीते हैं। यह खबर आने से पहले दीक्षा का आयरलैंड में आईएसपीएस हांडा आमंत्रण टूर्नामेंट में खेलने का कार्यक्रम था।