Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Tokyo Olympics : मीराबाई चानू ने सिल्‍वर जीत रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को पहला पदक

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहली कामयाबी मिली है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता है। स्नैच के बाद मीराबाई चानू दूसरे नंबर पर थीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई चानू 110 किग्रा उठाने में कामयाब रहीं। दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू 115 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं। हालांकि वह तीसरे प्रयास में नाकाम रहीं और रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

भारत के लिए ऐतिहासिक पल

ये ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक जीता। वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

आज कई अहम मुकाबले

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भारत के कई अहम मुकाबले हैं, जिसमें पदक मुकाबले भी शामिल हैं। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.