Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टोक्यो ओलंपिक : पहलवान रवि कुमार ने भारत के लिए पक्का किया चौथा पदक

टोक्यो। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए चौथा पदक पक्का कर लिया है। रवि ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

रवि ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को शिकस्त दी है।
बता दें कि रवि दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13-2 से हराने के बाद बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हराया था। ऐसे में उन्हें फाइनल मुकाबले में प्रवेश का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।