Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मछली पकड़ने के लिए नदी में फेंका जाल, फंस गया मगरमच्छ

 

लखीमपुर-खीरी। वन विभाग की गोला रेंज के अंतर्गत जमुना बाद फार्म के ब्लॉक नंबर 3 के एक तालाब में एक मगरमच्छ आ पहुंचा। जिसे बृहस्पतिवार की सुबह मछली पकड़ने के जाल से बाहर निकाला गया और बाद में वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोला वन रेंज के ग्राम जमुनाबाद फार्म ब्लॉक नंबर 3 निवासी शारदा राज ने गांव में ही अपने तालाब में मछली पालन कर रखा है। रोज की भांति वह बृहस्पतिवार की सुबह भी मछलियों को चारा डालने गए। कई बार चारा डालने के बावजूद भी मछलियों ने कोई हरकत नहीं की, यह देखकर शारदा को शक हुआ। जिसके बाद शारदा ने अपने सहयोगियों की मदद से मछली पकड़ने का जाल तालाब में डलवाया और फिर तालाब से मछलियों की जगह मगरमच्छ निकला। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को काबू किया गया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर शारदा नदी में छोड़ दिया है।