Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO : फिल्म ‘वॉर’ के गाने पर थिरकीं प्रियंका और वाणी, वीडियो ने मचाया तहलका…

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों डांस कर रही हैं। अभिनेत्रियां ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं।

बता दें, प्रियंका और वाणी, रोहिणी अय्यर की पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान यहां बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। पार्टी में प्रियंका और वाणी ‘घुंघरू’ गाने पर थिरकते नजर आए।

इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फिल्मी कूक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। फैन्स भी प्रियंका और वाणी के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रियंका की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।