Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी की टीम बनी ओवरऑल विजेता

चोपटा।।।।( सतीश बंसल ) राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाथूसरी चौपटा में खंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जसपाल सिंह खंड शिक्षा अधिकारी चोपटा ने किया। खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2022 में नाथूसरी कलां की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य  सतबीर ढिढारिया ने बताया कि कक्षा वर्ग 5 से 8 एवं 9 से 12 के कुल 8 इवेंट में विद्यालय की छात्राओं ने 5 इवेंट प्रथम पोजीशन एवं 1 इवेंट में द्वितीय स्थान हासिल करके खंड स्तर पर ओवर ऑल विजेता रही। शानदार प्रस्तुति के लिए सभी छात्राएं, अध्यापकगण, स्टाफ  सदस्यगण, अभिभावकगण बधाई के पात्र हैं।                                                                                                      प्राचार्य सतबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के सीखने के लिए कारगर होते हंै। उन्होंनेकहा कि छात्राएं बजाय हार-जीत की परवाह के इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर कर प्रतिभागिता जरूर करें, ताकि उनमें छिपी हुई प्रतिभा को और निखारा जा सके। प्राचार्य ने छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन हेतु नियमित तैयारी करवाने के लिए सुमन लता प्रवक्ता संस्कृत एवं उनका सहयोग करने के लिए राजेश कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र व मीनाक्षी टीजीटी गणित को भी बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ंसिरसा, 31 अगस्त