Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वनवासी की सेवा साक्षात भगवान की सेवा है: रामनिवास अग्रवाल

सिरसा।(सतीश बंसल ) बनवासी कल्याण आश्रम सिरसा शाखा द्वारा पूर्वोत्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम व परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बनवासी कल्याण आश्रम भिवानी में देश के अनेक आदिवासी क्षेत्रों जैसे नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम से आकर नि:शुल्क शिक्षा ले रहे बनवासी बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी व नागा नृत्य करके अपनी कला का परिचय दिया। वनवासी बंधुओं के सहायतार्थ वनवासी बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बनती है।

इस कार्यक्रम में डा. सुरेन्द्र मल्होत्रा संघ चालक सिरसा का मार्गदर्शन मिला। मुख्य वक्ता के रूप में वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा के सचिव, भारत विकास परिषद् शाखा विवेकानंद द्वारा संचालित दिव्यांग केन्द्र हिसार के अध्यक्ष भारत विकास परिषद् के प्रांतीय संयोजक रामनिवास अग्रवाल सीए ने कहा कि वनवासी की सेवा साक्षात भगवान की सेवा है, इसलिए हमें अपना दायित्व समझते हुए उन्हें मुख्य धारा में जोडऩे हेतु वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा द्वारा किए जा रहे प्रकल्पों में विशेष सहयोग करना चाहिए। आश्रम के जिला अध्यक्ष ओपी बिश्नोई ने भी बनवासी कल्याण आश्रम से आजीवन जुडऩे का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया। डा. जगतार सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक डा. गौतम ने आए हुए सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया। अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों व अन्य अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।