Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इनसो की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सिरसा। (सतीश बंसल ) इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल से विचार-विमर्श करने के बाद जिलाध्यक्ष अमन गिल द्वारा इनसो जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। अमन गिल ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार के तहत बलजीत व विक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट विक्रम व किरण को उपाध्यक्ष, अमित साईंको प्रधान महासचिव, प्रभजोत, सुनीता कंबोज व संजू राजपूत को महासचिव व चंद्र माचरा को जिला मीडिया कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। गिल ने बताया कि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की भी जल्द नियुक्ति की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई दी और उन्हें संगठन के लिए तन-मन-धन से काम करने के लिए प्रेरित किया। गिल ने कहा कि इनसो ही देश का एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो छात्र हितों की आवाज को समय-समय पर उठाता रहा है।