Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी को विश्व में सिरमौर बनाना लक्ष्य: हांडा जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

सिरसा। । (सतीश बंसल) ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिला इकाई की बैठक
जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा के नेतृत्व में हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा बतौर
मुख्यातिथि शामिल हुए जबकि उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य साहिबदयाल वधवा
विशिष्ट अतिथि थे। संगठन के जिला कार्यालय में हुई इस बैठक में पहुंचने पर संगठन के जिलाध्यक्ष
सतीश अरोड़ा ने अपने सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा व उनके साथ आए तमाम
सहयोगियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने उपस्थितजनों का
राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिचय करवाया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने अपनी कार्यकारिणी
का विस्तार करते हुए मनोहर सचदेवा को सिरसा विधानसभा का अध्यक्ष व आदित्य खट्टर को सचिव
नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा व उनकी पूरी टीम ने इस अवसर पर दोनों

चयनित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती व उद्देश्यों की
प्राप्ति के लिए कार्य करने बारे प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय
अध्यक्ष कमल हांडा ने कहा कि वे अपने राष्ट्रीय संगठन को विश्व में सिरमौर बनाना चाहते हैं क्योंकि वे
अपने संगठन में शामिल पंजाबी, खत्री  व अरोड़ा आदि की ऊर्जा और उत्साह को जानते हैं जिन्होंने अपने
परिश्रम व पुरूषार्थ से देश व समाज को अग्रणी बनाने में अतुलनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि
इस लक्ष्य में उन्हें अपने समाज के प्रत्येक सदस्य का सहयोग अपेक्षित है। कमल हांडा ने कहा कि
फिलहाल उनका संगठन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित सात राज्यों में सक्रियता से अपने लक्ष्यों को
पूरा कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सिरसा जिले में भी अनुभवी जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा शीघ्र
ही अपनी पूरी कार्यकारिणी गठित कर संगठन के लक्ष्यों व उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में कदमताल
करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपने समाज की पौराणिक स्थितियों व ऐतिहासिक तथ्यों के साथ बताया
कि उनका समाज सूर्यवंशी है और भगवान श्रीराम उनके ही पूर्वज हैं। इस बात पर उनके समाज के सभी
लोगों को गर्व है। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि साहिबदयाल वधवा ने संगठन के अपने तमाम उद्देश्यों
को उपस्थितजनों के समक्ष रखा जिसमें अपने समाज के उन्नयन के लिए केंद्र व राज्य सरकार से
अपेक्षित मांगें रखी गई थी। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी नेता सुरजीत अरोड़ा ने भी इस अवसर पर पूरे
समाज की एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश
अरोड़ा ने अपने चयनित पदाधिकारियों मनोहर सचदेवा व आदित्य खट्टर के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष
कमल हांडा व उनके साथ आए संगठन के अन्य पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती का भरोसा दिलाते
हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आढती एसोसिएशन हरियाणा के उपप्रधान प्रेम बजाज,
जगदीश फुटेला, डॉ. धींगड़ा, राजकुमार कामरा, संदीप मल्होत्रा, सन्नी धुडिय़ा, बलजीत सिंह, प्रवीण
अरोड़ा, श्याम मेहता, हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी नेता सुरजीत अरोड़ा, पाली खट्टर, रांझाराम बठला,
आनंद फुटेला, मनोज, प्रवीण फुटेला, रमेश सेठी, आनंद गिल्होत्रा, संजीव काठपाल, प्रदीप सचदेवा,
संजीव काठपाल, राकेश गिल्होत्रा, भारतभूषण सरदाना, विकास सेठी, दीपक फुटेला, अजय ऐलावादी
सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।