Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नगर पालिका सफाई व फायर कर्मचारी मनाएंगे काली दीवाली: फगोडिया

सिरसा। । (सतीश बंसल) अग्नि शमन सेवा एवं नगर पालिका कर्मचारी सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा
ब्लॉक ऐलनाबाद से जुड़े कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता
प्रधान जयचंद, आत्मा राम व रणबीर फगोडिया ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को

लेकर सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। उन्होंने
कहा कि सरकार ने अब भी मांगों को अनसुना किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और
इस बार काली दीवाली मनाएंगे। इस मौके पर निर्मल देवी, बिमला देवी, शारदा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी सहित
सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
ये है कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:


कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, सफाई कर्मचारियों,
सीवरमैनों, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी क्लास 3 व 4 के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल
पर करे। दो वर्ष अनुभव के आदर पर सभी सफाई व फायर के कर्मचारियों को नियमित करो। 1366 फायर मेन व
फायर ड्राइवर को स्वीकृति पदों पर समायोजित करे। 212 फायर कर्मचारि कोसल विकास निगम में है उनको
पालिका पे रोल पर किया जाये। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। 5000 जोखिम भता दिया जाए, क्लास 3 व 4 के
कर्मचारियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट या आवासीय कालोनियों का निर्माण करवाया जाए। ठोस कचरा
निस्तारण डोर-टू-डोर का ठेका बंद किया जाए।