Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्कूली विद्यार्थियों ने ली इको फ्रेंडली दीवापली मनाने का संकल्प साध्वी सुमनश्री ने किया इको फ्रेंडली दीपावली के बैनर का अनावरण

सिरसा।। (सतीश बंसल) अनुविभा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम इको फ्रेंडली दीपावली के अंतर्गत अनुव्रत
समिति सिरसा की ओर से  स्थानीय तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी सुमनश्री के सानिध्य में इको फ्रेंडली
दीपावली के बैनर व सेल्फी बैनर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में साध्वीश्री द्वारा समाज के बच्चों
को पटाखे न जलाने का संकल्प दिलवाया गया व समाज के बच्चों व बड़ों ने सेल्फी स्टेंड में सेल्फी ली। इस
अवसर पर सभी ने यह भी संकल्प लिया कि हम पूरे शहरभर में इको फ्रेंडली दीपावली का अपनी फेसबुक व
व्हाट्सएप डीपी के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष रविंद्र गोयल
एडवोकेट द्वारा दीपावली में पटाखे जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अपने विचार रखे गए व सभी से
निवेदन किया कि हम सब मिलकर इस वर्ष की दीपावली स्नेह व प्यार के साथ इको फ्रेंडली दीपावली के
रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही हम दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। सेठ सागरमल जैन
कन्या हाई स्कूल में भी इको फ्रेंडली दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों को
इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया व संकल्प दिलवाया गया। इस अवसर पर स्कूल की
मुख्य अध्यापिका रेणूबाला ने बच्चों से कहा कि पटाखे जलाने से
ध्वनि, वायु प्रदूषण व चोट लगने का अंदेशा रहता है और धन की हानि होती है। उन्होंने कहा कि उसी पैसे

को हम एक अच्छी जगह प्रयोग में ला सकते हैं। स्कूल की अध्यापिका नीरज  ने सभी बच्चों को शपथ
दिलवाई। अणुव्रत समिति अध्यक्ष रविंद्र गोयल एडवोकेट ने भी स्कूली बच्चों को फ्रेंडली दीपावली के प्रति
प्रेरित किया। इस मौके पर अणुव्रत समिति सिरसा द्वारा विभिन्न चौकों में इको फ्रेंडली दीपावली पर
तुलसी चौक व महावीर चौक में बैनर लगाए गए। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के साथ-साथ सभा अध्यक्ष
देवेंद्र ढाका का भी सराहनीय योगदान रहा। आयोजित कार्यक्रम में अणुव्रत मंत्री अमित सिंघि, निवर्तमान
अध्यक्ष चंपालाल जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र सेठिया, प्रचार-प्रसार मंत्री मानक वैद, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन
गुजरानी, पिंकी गोलछा, दिनेश गुजरानी, तरुण गोलछा, राजेंद्र गोलछा, भगवानदास वैद, रतनलाल बोथरा
आदि भी मौजूद थे।