Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घरेलू विवाद में बहू ने सास पर उड़ेला खौलता पानी, हालत गंभीर

 

 

बेगूसराय। छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सिहमा गांव में बुधवार को घरेलू झगड़े में में बहू ने अपनी सास पर खौतला पानी उड़ेल दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन बुरी तरह झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी मौत से संघर्ष कर रही है।

पीड़िता रेखा देवी के पति गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को घरेलू मामलों को लेकर उनका अपने पुत्र से विवाद हो रहा था। यह विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंच गया। रेखा अपने पुत्र को समझाने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान उसकी पुत्र वधू काफी आक्रोशित हो गई तथा चूल्हे पर खौल रहा गर्म पानी रेखा के शरीर पर उड़ेल दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर इसकी शिकायत जब पुलिस से की तो उल्टे पुत्र ने ही पहले थाना में मामला दर्ज करवा दिया। हालांकि सच्चाई बताए जाने पर पुलिस मामले की छानबीन की और आरोपी पुत्र और पुत्रवधू के खोजबीन में जुट गई है।