Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘शोले’ और ‘परिचय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का निधन, बॉलीवुड में शोक

 

मुंबई। गीता सिद्धार्थ काक 70 की दशक में हिन्दी फिल्मों में एक लोकप्रिया नाम था। उन्होंने परिचय शोले, त्रिशूल जैसी​ ​फिल्मों में काम किया था। रजत पट की दिग्गज अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का 14 दिसम्बर की शाम मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1972 में जितेंद्र और जया भादुड़ी की फिल्म ‘परिचय’ से की थी।

गीता ने जया की मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद गीता 1973 में एमएस सथ्यु की क्लासिक फिल्म ‘गरम हवा’ में मुख्य भूमिका में नजर आईं। गीता ने 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। इन फिल्मों में शोले, दूसरा आदमी, त्रिशूल, नूरी, देशप्रेमी, अर्थ, डिस्को डांसर, निशान, राम तेरी गंगा मैली, डांस डांस प्रमुख हैं।

गीता ने सिद्धार्थ काक से शादी की। काक को लोकप्रिय धारावाहिक ‘सुरभि’ के लिए जाना जाता है। यह धारावाहिक 1990 से 2001 तक दूरदर्शन में प्रसारित हुआ। गीता इस शो की आर्ट डायरेक्टर थीं। गीता और सिद्धार्थ की एक बेटी अंतरा हैं। अंतरा डॉक्युमेंट्री बनाती हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।