Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पिस्तौल दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

 

 

रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। नाबालिग के परिजनों ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस ने बताया कि जगन्नाथपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी अपनी कुछ सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने फूटी गई थी, वहां से लौटते समय जगरनाथपुर क्षेत्र के ही एक परिचित गोलू सिंह उर्फ सौरव ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद सौरव पीड़ित को एक फ्लैट में ले गया और पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची और फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन घर में मौजूद मां और पिता ने नाबालिग को बचा लिया और घटना का कारण पूछा। पीड़ित से पूरी घटना अपने परिजनों से बता दी। शुक्रवार की रात पीड़ित के परिजन आसपास के लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की। घटना से आक्रोशित लोग थाने में हंगामा कर रहे थे और आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

एएसपी विनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।