Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

 

भुवनेश्वर। केन्दुझर जिले के झुंपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार होने वाली ल़ड़की केन्दुझर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के परिवार के लोगों ने आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

शनिवार को हाट (बाजार) से अपने घर लौट रही नाबालिग लड़की को विक्की व जगा नामक के दो युवकों ने जबरदस्ती मोटरसाइकिल से उठा लिया और पास में एक कमरे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वे बाइक से लड़की को उनके घर छोडने जा रहे थे तभी लड़की बाइक से गिर गयी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये । पीड़िता के पैर में चोट आयी है। लड़की से इस बारे में सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे केन्दुझर जिला मुख्यालय अस्पताल भिजवाया। पीड़िता के परिवार के लोगों ने आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

केन्दुझर के डीएसपी (क्राइम) सुरेश चंद्र पात्र ने बताया कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।