Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डेढ़ साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

फरीदाबाद (हरियाणा)। फरीदाबाद के सेक्टर-55 में डेढ़ वर्षीय एक मासूम के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ सेक्टर-12 जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार आरोपित सेक्टर-55 का निवासी है। उसका पड़ोस के परिवार के यहां आना-जाना रहता था। शुक्रवार रात युवक उनकी मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डेढ़ साल की बच्ची बहुत देर तक नहीं लौटी तो परिजन युवक के घर पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को बल्लभगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया गया है।