Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IPL के बचे हुए मैचों के लिए दुबई रवाना हुई मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाकी बचे मैचों के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीम दुबई के लिए रवाना हो गई हैं। आईपीएल के सभी मैच दुबई, शारजाह और अबूधाबी के स्टेडियम में खेले जाने हैं। आईपीएल 2021 को मई में कोरोना की वजह से स्थगित किया गया था, जो अब 19 सितंबर से यूएई में खेला जाना है।

आईपीएल के दूसरे फेज का पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स टीम आज कयूएई के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी समेत कई प्लेयर्स अपने सूटकेस के साथ देखे गए। इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम भी यूएई के लिए रवाना हुई।

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला 14 सितंबर को खत्म हो रही है,जिसके बाद भारतीय और इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल के लिए दुबई रवाना होंगे।