Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तालाब में गिरी टाटा सूमो, सात लोगों की मौत

कोलकाता। बांकुड़ा जिले में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार टाटा सूमो कार नियंत्रण खोकर तालाब में जा गिरी जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। घटना विष्णुपुर थाना इलाके के ऊंचेखाली की है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के छह बजे के करीब टाटा सुमो की गाड़ी पंजीकरण संख्या डब्ल्यूबी 20 जी 6348 तेज रफ्तार की वजह से ऊंचेखाली तालाब में जा गिरी जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अल्ताफ शेख (29), आकाश अली शेख (48), सेलिना बीवी (45), इस्मत आरा खातून (18), मुनाफ शेख (32), मिराज शेख (19) और फुल जन बीवी (52) के तौर पर हुई है। ये सभी बांकुड़ा से विष्णुपुर के ही रहने वाले थे। सभी टाटा सूमो में सवार होकर एयरपोर्ट से वापस घर लौट रहे थे तभी तेज रफ़्तार के कारण नियंत्रण खोकर गाड़ी तालाब में जा गिरी।

घटना के बाद से टाटा सुमो का चालक फरार है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने की गैर जमानती धारा 279 और गैर इरादतन हत्या की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।