Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पिक्चर्स : पहुच गए छोटे नवाब दादी के घर पटौदी पैलेस …

बॉलीवुड के हर स्टार किड की बात ही आज कुछ निराली है हर तरफ आज स्टार किड के ही चर्चें हैं फिर चाहे वो सैफ की बेटी सारा हो या श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर लेकिन जन्म से लेकर अब तक सबसे ज्यादा लैमलाइट में रहने वाले हैं नवाब तैमूर अली खान …

और इस बात में कोई दोराय नही है…आज भी हम तैमूर की बात करने जा रहें हैं जो दादी के साथ पहली बार पटौदी हाउस (हरियाणा) पहुंच गयें हैं… जन्म के करीब साढ़े आठ माह बाद पहली बार पटौदी पैलेस पहुंचे तैमूर अली खान का महल के कर्मचारियों ने स्वागत किया…

तैमूर अली खान पहुंचे पटौदी पैलेस 

तैमूर के साथ उसकी एक आया भी आई थी, दादी पोते को गोद में लेकर महल में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करती नजर आईं…जानकारी मिली है कि करीना कपूर शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं, शर्मिला टैगोर को पटौदी में महल के रेनोवेशन के कार्य का निरीक्षण करने आना था. ऐसे में वे अपने साथ तैमूर को भी ले आईं…

तैमूर और शर्मिला करीब 12 बजे पटौदी हाउस पहुंचे…नन्हें तैमूर तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक इब्राहिम पैलेस में रुके, लोगों में तैमूर के आने की खुशी इस कदर थी कि वो इब्राहिम पैलेस के बाहर जमावड़ा लगाने लगे पर उन्हें निराश होना पड़ा क्योंकि किसी को भी इब्राहिम पैलेस के अंदर नहीं आने दिया गया….

शूटिंग के दौरान करीना तैमूर को काफी मिस कर रही  हैं और हाल ही में फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है… वेल देखा जाए तो जिस तरफ तैमूर की मम्मी मज़े कर रहें हैं वही बेटा भी बोर नही हो रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published.