Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ओलम्पिक में नही खेल पाएंगे सुशील, जाने क्यों

नई दिल्लीः दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार का इस बार ओलम्पिक पदक जीतने का सपना टूट गया है। अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलां में वह भाग नही ले पाएंगे कारण कि कजाकिस्तान में चल रहे विश्व चैंपियनशिप कुश्ती से बाहर हो गए, जिससे उनके प्रशंसक काफी निराश हैं।

बता दें कि दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार को 74 किग्रा वर्ग के पहले दौर में अजरबैजान के खादजिमुराद गधजियेव के खिलाफ 9-11 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उम्मीद थी कि अगर गधजियेव फाइनल में पहुंचते हैं तो सुशील को रेपचेज खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन अजरबैजान के खिलाड़ी को अमेरिका के जॉर्डन बुरोग्स ने क्वार्टर फाइनल में 8-1 के बड़े अंतर से मात दी।

काबिलेगौर है कि सुशील ने 2008 में बीजिंग और 2012 में लंदन ओलम्पिक में पदक जीते थे। इसके अलावा, किरण मोर और प्रवीण राणा भी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। मोर को 70 किग्रा वर्ग के पहले दौर के मैच में उज्बेकिस्तान के इख्तियार नवरुजोव ने 7-0 के बड़े अंतर से हराया था।

रूस के डेविड बेएव ने क्वार्टर फाइनल में नवरुजोव को 11-5 से करारी शिकस्त दी और भारतीय खिलाड़ी रेपचेज में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। प्रवीण को 92 किग्रा वर्ग के दूसरे दौर में यूक्रेन के लिउबोमेयर सगालीकुक ने 8-0 के बड़े अंतर से मात दी थी। सगालीकुक को क्वार्टर फाइनल में ईरान के अलीरेजा कारिमिमाचियानी ने 12-2 से करारी शिकस्त दी।