Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, इन राशियों के लोगों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव…

कल यानि रविवार को साल का पहला सूर्यग्रहण लग रहा है। रविवार को लगने के कारण यह खास होगा। हालांकि  यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया और ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि भारत में न दिखने के कारण इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

अमावस्या 5 जनवरी को सुबह 4:58 बजे से 6 जनवरी को सुबह 6:58 बजे तक रही। शनि अमावस्या होने के कारण इस दिन शनि भगवान के मंत्र का जाप भी करना चाहिए।  फिर भी इसका सूतक काल माना जाएगा।

आपको बता दें, ज्योतिषीय गणना के इस साल का पहला सूर्य ग्रहण चार राशियों के लिए फायदेमंद होगा। चलिए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह लाभकारी साबित होगा। 

इन राशियों के लिए फायदेमंद 

जानकारी के लिए बता दें की ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धनु, तुला, मीन और कुंभ राशि के लोग अधिक भाग्यशाली रहेंगे। जिन्हें समाज में नई पहचान मिलेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में इस समय घर से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएंगे। इस दिन सूर्य को जल जरूर दें। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

मनोरंजन में बढ़ेगी रूचि 

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक साल का यह पहला सूर्यग्रहण चारों राशि के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। चारों राशि वाले लोगों के लिए मनोरंजन में रुचि होगी धर्म साहस में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि होगी। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इस साल कुल पांच ग्रहण पडे़ंगे।