Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू ने कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद पदक हासिल किया।

भारतीय टीम की जीत के बाद अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा,”आपने कर दिखाया ! हमारी पुरुष हॉकी टीम ने आज फिर से ओलंपिक इतिहास की किताबों में अपना दबदबा बनाया और अपने भाग्य को परिभाषित कर दिया। हमें आप पर बहुत गर्व है।”

वहीं, रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा,”41 साल के इंतजार के बाद..! भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए एक सुनहरा क्षण! आखिरकार, लंबा इंतजार खत्म हुआ क्योंकि भारत ने जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। पूरा भारत जश्न के मूड में है! हमारे हॉकी खिलाड़ियों को बधाई।”

बता दें कि महिला हॉकी टीम भी शुक्रवार को कांस्य पदक मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। यह मैच सुबह सात बजे से शुरू होगा।