Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाज को ऐसे गौभक्तों की सख्त जरूरत: सुनील शास्त्री

सिरसा। ( सतीश बंसल )  गांव रामपुरा बिशनोईया में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला से भक्त जोशी महाराज द्वारा गौ परमार्थ-गौ कल्याण हेतु 61 दिवसीय दण्डवत यात्रा का शुभारंभ किया गया। पहले दिन यात्रा रामपुरा बिशनोईया से आरंभ होकर रत्ताखेड़ा, रामगढ़, रिसालिया खेड़ा, बनवाला, नुहियांवाली पहुंची। भक्त जोशी महाराज का कहना है कि गौ माता के आशीर्वाद से इस संकल्प की पूर्ति कर आगे भी जब तक मेरी देह में प्राण है, तब तक गौ कल्याण-गौ परमार्थ गौरक्षा हेतु गौ सेवा में समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामवासी रामपुरा बिशनोईया उनके इस संकल्प की पूर्ति के लिए कार्यरत हंै। इस मौके पर सुनील शास्त्री ने बताया कि यह यात्रा लगातार 61 दिन तक चलेगी। उन्होंने बताया कि समाज को इस प्रकार गौभक्तों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी गौसेवा को सर्वोपरि माना गया है। दंडवत यात्रा जिन-जिन गांवों से गुजर रही है, ग्रामीणों द्वारा उनके इस प्रयास की सराहना की जा रही है। सुनील शास्त्री ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे गौसेवा के लिए आगे आएं, ताकि सड़कों व अन्य स्थलों पर भटक रही बेसहारा गौवंश को आश्रय मिल सके।