Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्री राम कथा में हुआ श्री राम जन्म के मंचन

सिरसा।(सतीश बंसल )-. श्री संकटमोचक मारूति मंदिर (वानरों वाला) में चैत्र सुदी चौदस 15 अप्रैल 2022 शुक्रवार को जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मंदिर के संचालक पंडित पवन शर्मा ने बताया कि जागरण में सिरसा से भजन कलाकार अनिल शर्मा, पवन नागपाल व हांसी से शर्मा वर्मा बन्धु अपनी मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे। इसके बाद 16 अप्रैल को सुबह 6 बजे से मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण पाठ पंडित चकलेश्वर जी द्वारा करवाया जाएगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। शर्मा ने बताया कि जागरण व अखंड पाठ को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों पर है। मंदिर को विद्युत लडिय़ों से सजाया गया है और पंडित पवन शर्मा ने आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करे

सिरसा। (सतीश बंसल )-.पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ग्रीन बेल्ट में चल रही श्रीराम कथा में श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। कथाव्यास अनीता शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढऩे लगता है तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। आज हम ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे लेकिन एक न एक दिन ईश्वर की महत्ता को स्वीकारना होगा। भगवान राम की बाल लीला एवं धनुष यज्ञ का वर्णन कर कथाव्यास अनीता शास्त्री ने कहा कि अगर दु:ख नहीं होता तो प्रभु की याद न आती। अंधेरे में रहने वाले लोग ही प्रकाश के महत्व को भलीभांति समझ पाते हैं। यह मानवीय स्वभाव है कि लोग सहजता से प्राप्त वस्तु की ज्यादा कद्र नहीं करते। चक्रवर्ती महाराज दशरथ के घर जब चार पुत्र पैदा हुए तो उन्हें काफी प्रसन्नता हुई क्योंकि उनमें लंबे समय तक पुत्र प्राप्ति की तड़प विद्यमान थी। रामकथा का सार बताते हुए अटूट प्रेम से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। प्रेम के वशीभूत होकर ही प्रभु निर्गुण से सगुण रूप में दर्शन देते हैं। आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन 10 अप्रैल तक चलेगा जिसमें श्रद्धालु सहपरिवार भागीदारी दर्ज करवाते हुए भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।