Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शहर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली

सिरसा।(सतीश बंसल )-.  शहर के आईटीआई रोड स्थित श्री शिव काली मंदिर द्वारा बीते दिवस शहर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर एफ ब्लॉक, वाल्मिकी चौक, शिव चौक, जगदेव सिंह चौक, रोड़ी बाजार, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक, पटेल चौक से गांधी कॉलोनी होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में भव्य झांकियां निकाली गई जिसके दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। मंदिर की मुख्य सेविका सुनीता ने बताया कि मंदिर द्वारा हर साल यह शोभायात्रा निकाली जाती है और इस शोभायात्रा को श्रद्धालुओं का भरपूर प्यार एवं सहयोग मिलता है। इस बार भी यह शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं के भाव देखने वाले थे।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह विभिन्न प्रकार के प्रसाद की स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों में काली मां का प्रसाद वितरित किया। मुख्य सेविका सुनीता रानी ने यह भी बताया कि इस शोभायात्रा में मांगी गई हर मुराद मां काली पूरी करती है और लोग दिल से इस शोभायात्रा से जुड़ते हैं। उन्होंने शोभायात्रा में सहयोग के लिए और शामिल होने वाले परिवारों का आभार व्यक्त किया है।