Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सरकार बनाने को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- शिवसेना के पास 170 विधायकों का समर्थन

मुंबई। हाल ही में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नतीजे भी बीती 24 अक्टूबर को घोषित हो चुके हैं लेकिन अभी सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचातान जारी है। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर शिवसेना और भाजपा दोनों ही अपना अपना दावा पेश कर रही हैं। वहीं इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा पेश किया है।

दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा पेश करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के पास 170 विधायकों का समर्थन है और यह संख्या 175 को पार भी कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में इस बार शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा। बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यहां आए नतीजों के बाद से ही शिवसेना ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद और सरकार में 50-50 की हिस्सेदारी की मांग कर रही है।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ कर दिया है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी से ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है। महाराष्ट्र में हुए हालिया चुनाव में 288 सीटों मं से शिवसेना ने 56 और भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी पूर्व के चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच ही स्थिति सामने आ चुकी है। वहीं अब इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनता है।