Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अफरीदी ने 23 साल तक दुनिया को किया गुमराह, अब ICC छीन सकती है ये बड़ा रिकॉर्ड

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर ही चौकाने वाले खुलासे करते रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद अब उनकी मुसीबत बढ़ने वाली है।

दरअसल उन्होंने अपनी उम्र को लेकर सालों से बना रहस्य खत्म कर दिया है। शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया है कि उनका जन्म 1975 में हुआ था और आधिकारिक आकड़ों के मुताबिक 1980 में नहीं।

अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में इस बात का खुलासा किया है। इसका मतलब यह है कि उन्होंने 1996 में जब नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेदों में शतक लगाया था, तब उनकी उम्र मात्र 16 साल नहीं थी।

अफरीदी ने गेम चेंजर के नाम से अपनी आत्मकथा लिखी है, जिसमें उन्होंने यह खिलासा किया है। अफरीदी के इस खुलासे के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल बड़ा एक्शन ले सकता है।

उन्होंने अपनी आत्म कथा में लिखा है कि ‘मैं सिर्फ 19 साल का था, 16 साल का नहीं जैसा कि उन्होंने दावा किया है। मेरा जन्म 1975 में हुआ। इसलिए हां, अधिकारियों ने मेरी उम्र गलत लिखी।’ऐसे में अगर अफरीदी की बात सही है कि तो फिर उनकी उम्र रिकॉर्ड शतक के दौरान 21 साल होनी चाहिए।

हालांकि यहां सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर अफरीदी ने अपने पूरे करियर के दौरान चुप्पी क्यों साधे रखी। यही नहीं यहां पर यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि जब अफरीदी ने अपनी सही उम्र का खुलासा कर दिया है तो क्या आईसीसी उनके खिलाफ इस संबंध में कोई कड़ा एक्शन लेगी?

बताते चलें कि अफरीदी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 27 टेस्ट मैच और 398 वनडे और 99 टी20 मैच खेले हैं। अफरीदी ने 2016 में टी20 वर्ल्डकप खेलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।

वहीं अब उन्होंने अपनी जो किताब लॉन्च की है, उसमें उन्होंने पाकिस्तान के ही पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस को भी निशाना बनाया है।