Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अफरीदी ने फिर बोला गौतम गंभीर पर हमला, कहा- अक्ल नहीं है, फिर भी लोगों ने वोट दिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कुछ दिन पहले अपनी ऑटोबायोग्राफी के जरिए काफी खुलासे किए थे। वहीं उन्होंने अपनी आत्मकथा के जरिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पर भी हमला बोला था। वहीं एक बार फिर से भारत के लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अफरीदी ने एक बार फिर से गौतम गंभीर पर हमला बोला है।

दरअसल, गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से  लोकसभा चुनाव जीता  है। वहीं उनके चुनाव जीतने के बाद अफरीदी ने कहा है कि गौतम गंभीर को अक्ल नहीं है, फिर भी उन्हें लोगों ने वोट दिया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही है। यह पहला मौका नहीं है, जब अफरीदी ने गौतम गंभीर को टार्गेट किया हो। इससे पहले भी वह गंभीर पर हमला बोलते रहे हैं।

बताते चलें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म कर देने चाहिए।  वहीं गौतम गंभीर की इस राय के जवाब में जब पाक्सितान के पूर्व क्रिकेटर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  ‘क्या कोई समझदार इंसान इस तरह की बात कर सकता है, गौतम गंभीर को अक्ल नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें वोट दिया है।’