Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जाना चाहते हैं कम बचट में घूमना, तो जाएं इन 9 शानदार जगहों पर, देखें….

डेस्कः घुमने का शौक लगभग सभी को होता है लेकिन कई बार हमारी आर्थिक स्थिति हमें रोक लेती है। अगर ऐसा आपके साथ भी है तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। हमारे देश भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आपको पूरे 5000 रुपए भी खर्च नहीं करने होंगे और आपका एक शानदार ट्रिप भी हो जाएगा। तो कर लीजिए तैयारी सोचना क्या है।
बनारस
बनारस का पान, घाट, संस्कृति और गंगा आरती विश्व भर में मशहूर हैं। यहां 200 रुपए तक में कमरा मिल जाएगा और यहां आने तक के लिए रास्ते भी सरल हैं, जिनका भाड़ा बहुत ज्यादा नहीं है।
मैकलोड गंज
यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है, यहां 300 रुपए में भी होटल मिल जाएंगे। नद्दी या धर्मकोट में रहें तो 200 रुपए में भी आपको कमरा मिल जाएगा। दिल्ली में हैं तो यहां वीकेंड बिताया जा सकता है।
हम्पी
यह जगह बंगलौर के पास तुंगभद्रा नदी के किनारे पर है। इसे पेट्रा भी कहा जाता है और यह जगह आपकी जेब को बहुत हल्का नहीं करेगी।
ऋषिकेश
गंगा नदी के किनारे स्थित ऋषिकेश एक धार्मिक जगह तो है ही साथ ही यहां रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर भी होते हैं। यह दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर है, बस की टिकट 200 से 1400 तक भी मिल जाती है और यहां कई आश्रम हैं जो 150 रुपए में मिल जाते हैं।
कसौली
दिल्ली से कालका तक के लिए ट्रेन लें और आगे जाने के लिए शेयर्ड टैक्सी चलती हैं, यह खर्चा 1500 रुपए तक का होगा। यहां 1000 रुपए से भी कम में होटल का कमरा मिल जाएगा। लेकिन इस जगह की सुंदरता की कोई कीमत नहीं है।
लैंसडौन
दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर इस जगह के लिए आप कोटद्वार तक बस ले सकते हैं और वहां से यह मात्र 50 किलोमीटर रह जाती है। यहां के खुबसूरत नजारों को देखने के लिए ना ही बहुत दूरी है और ना ही बहुत खर्चा है।
बिनसार
दिल्ली का सबसे अच्छा वीकेंड गेटअवे, मात्र 300 किलोमीटर दूर और 9 घंटे तक का सफर है। यहां आने के लिए काठगोदाम तक के लिए ट्रेन लीजिए और आगे आपको लोकल बस मिल जाएंगी। यह अपने प्राणी उद्यान के लिए जानी जाती है और यहां कई जंगली जानवर आपको मिल सकते हैं।
कसोल
यहां आने तक का बस का टिकट आपको दिल्ली से 800 रुपए तक का ही पड़ेगा। यहां कई बार और रेस्टोरेंट हैं, लोग दूर दूर से यहां आते हैं। ये जगह प्राकृतिक रूप से तो सुन्दर है ही साथ ही ट्रेकिंग के लिए भी उतनी ही मशहूर है।
कन्याकुमारी
त्रिवेंद्रम से 85 किलोमीटर दूर कन्याकुमारी को दक्षिण भारत की बेहद ही सुन्दर जगह है, यहां 800 रुपए तक में होटल मिल जाएगा। यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर सूर्योदय देखने के लिए लोग भारी संख्या में यहां आते हैं।