Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराए 7 नक्सली, हथियार भी बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की यह घटना बागनदी थाना क्षेत्र के शेरपार और सिटागोटा के जंगलों में हुई है। जहां पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को अपना निशाना बनाया।

इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा है कि मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। यह घटना तब हुई थी। जब जिला पुलिस बल, डीआरजी और सीएएफ की टीम शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के लिए निकली थी।

जब सुरक्षाबल बागनदी इलाके की ओर बढ़े, तो यहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एके-47, एक 303 राइफल, 12 बोर बंदूक और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। इसके अलावा अभी इलाके में सर्च अभियान जारी है।